{"_id":"6967d5a4d15905fe2e0b86a9","slug":"a-young-man-lost-his-mind-due-to-one-sided-love-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-156810-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एकतरफा प्यार में युवक ने अपना भेजा उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एकतरफा प्यार में युवक ने अपना भेजा उड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से एकतरफा प्यार में किशोरी से मिलने पहुंचे युवक ने मुलाकात न होने पर गोली मारकर अपना भेजा उड़ा दिया। बुधवार को ताला सिरिस्ताबाद में सरसों के खेत में उसका खून से लथपथ शव मिला।
घटना की जानकारी पर एसपी दीपक भूकर, लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा व एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय मौके पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, युवक ने तमंचे को सिर से सटाकर गोली मारी है, जिससे उसके सिर का कुछ हिस्सा उड़ गया। शव के साथ मिले बैग से उसकी पहचान गाजियाबाद के विजयनगर निवासी मनीष कुमार (24) के रूप में हुई। परिवार वालों को घटना की जानकारी देने के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजन प्रतापगढ़ के लिए निकल चुके हैं।
फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर तमंचा, बैग, मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।मोबाइल फोन की काल डिटेल से पता चला कि युवक मंगलवार को ही गांव आ गया था। बुधवार को भी ग्रामीणों को खेत व बस्ती की ओर दिखा था। वह एक किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। उससे मिलने के लिए आया था। किशोरी के परिवार के लोगों से लगातार फोन पर बात करते हुए आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। लेकिन किशोरी से मिल नहीं पाया।
इनसेट:-
तमंचे वाला वीडियो भेज मां को धमकाया
मनीष की कुछ दिनों पहले गाजियाबाद में किशोरी से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातचीत भी होती रही। इस बीच किशोरी अपने घर आ गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार को प्रतापगढ़ पहुंच कर वह किशोरी से मिलने का प्रयास करने लगा। उसकी मां को हाथ में तमंचा दिखाते हुए वीडियो भेजा और धमकी दी कि यदि वह किशोरी से नहीं मिला तो अपनी जान दे देगा। शादी के लिए मां पर दबाव बना रहा था। बातचीत व धमकी के कई ऑडियो पुलिस के हाथ लगे हैं।
गाजियाबाद के रहने वाले मृतक युवक के कई ऑडियो-वीडियो मिले हैं। प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आ रहा है कि उसने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। हर पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दीपक भूकर, एसपी
Trending Videos