{"_id":"6adb9b4861be5d04c40cdf25","slug":"brother-bharat-embraced-lord-shri-ram-every-eye-grew-moist-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-180731-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रभु श्रीराम से गले मिले भाई भरत, हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रभु श्रीराम से गले मिले भाई भरत, हर आंख हुई नम
विज्ञापन
भरत मिलाप मेले में भरत चौक पर बनाया गया मंच टूटने के बाद संभालते कमेटी के लोग। संवाद
शहर के ऐतिहासिक भरत मिलाप में भक्ति, आस्था का विहंगम दृश्य देखने को मिला। शुक्रवार को भोर में भरत चौक पर प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न चारों भाई एक-दूसरे के गले मिले तो हर किसी की आंखें भर आईं। महाआरती और पुष्प वर्षा के साथ प्रभु की जय-जयकार की गई।
बृहस्पतिवार को रात करीब दस बजे शहर गोपाल मंदिर से रामदरबार की झांकी निकाली गई। इसके बाद रामदल, भरत दल, लवकुश दल व हनुमान दल के साथ कलात्मक चौकियों एवं झांकियों के निकलने का क्रम शुरू हो गया। इन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ी।
सतरंगी रोशनी से पूरा शहर जगमग हो उठा था। रातभर सभी दल ने भ्रमण किया। शुक्रवार की सुबह सात बजे भरत चौक पर प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का भावुक दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, रामलीला समिति के संरक्षक रोशन लाल उमरवैश्य, महामंत्री दिनेश सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता ने प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों की पूजा कर आरती उतारी।
इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह मौजूद रहे।
-- -- -
टूटा मंचन, किसी तरह संभाली गई झांकी
भरत चौक पर महाआरती के पहले प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न मंच पर पहुंचे। इसी दौरान मंच अचानक टूट गया। किसी तरह पदाधिकारियों ने राम दरबार की झांकी को संभाला।
डीजे की आवाज से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे लोग
ऐतिहासिक भरत मिलाप में रात तीन बजे के करीब डीजे की आवाज से चौक-बजाजा रोड पर पुराने मकान का प्लास्टर टूटकर गिर गया। उसके नीचे बैठी महिला, पुरुष व बच्चे भागने लगे। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।
-- --
भगवाचुंगी के पास मारपीट, पहुंची पुलिस
बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे भरत मिलाप के दौरान भगवाचुंगी के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची लेकिन तब तक लोग वहां से भाग निकले थे।