फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Maa Belha Devi Dham station... some platforms have a shed, while others don't even have that.

Pratapgarh News: मां बेल्हा देवी धाम स्टेशन... किसी प्लेटफॉर्म पर एक शेड तो किसी पर वो भी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Maa Belha Devi Dham station... some platforms have a shed, while others don't even have that.
शकील
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर 17 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से रोजाना करीब सात हजार यात्री आवागमन करते हैं। इसके बाद भी स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। जंक्शन के किसी प्लेटफॉर्म पर एक यात्री शेड है तो किसी पर वो भी नहीं।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जंक्शन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। बावजूद इसके यात्रियों को शेड के बिना धूप में खड़े होकर ट्रेनें पकड़नी पड़ती हैं। वहीं सर्दी का समय भी शुरू हो गया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच तक यात्री शेड न होने से शाम को गिरती ओस से यात्रियों को खासी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

पिछले एक साल से चल रहे विस्तार कार्य में कार्यदायी संस्था की सुस्ती से शेड का काम लटका है। प्लेटफॉर्म एक व दो पर तो साल भर से निर्माण अधूरा पड़ा है।
बोले यात्री
जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर शेड तोड़कर अधिकारियों का कक्ष बनाया जा रहा है। दो और तीन नंबर का भी शेड तोड़ दिया गया है। चार और पांच पर नाम मात्र का छोटा सा शेड है। यात्री शेड न होने से दिक्कत होती है। - शकील अहमद, बेगमवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम में बदलाव की वजह से रात में सर्दी बढ़ गई है। जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए खुले आसमान के नीचे खड़े होना पड़ता है। ओस की वजह से सर्दी का अहसास होता है। पर्याप्त यात्री शेड रहे तो उसमें खड़े हो सकते हैं। - निर्मला देवी, दिलीपपुर

-
वर्जन
जंक्शन पर विस्तार कार्य चल रहा है इसलिए यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो रही है। जल्द ही चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर शेड बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। -जेपी शुक्ल, स्टेशन अधीक्षक

शकील

शकील

शकील

शकील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed