फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Suspicious death of a mother and son in Sangramgarh causes a stir; husband accused of murder; IG and SP arrive

प्रतापगढ़ : संग्रामगढ़ में मां-बेटे की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पति पर हत्या का आरोप; आईजी और एसपी पहुंचे

Sun, 18 Oct 2026 02:57 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Oct 2026 02:57 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ में महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने पति पर दोनों की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर आईजी प्रयागराज, एसपी दीपक भूकर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौत की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Suspicious death of a mother and son in Sangramgarh causes a stir; husband accused of murder; IG and SP arrive
संग्रामगढ़ में मां-बेटी की मौत की घटना के बाद मौके पर पहुंचे आईजी प्रयागराज। - फोटो : संवाद।

विस्तार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लाल पट्टी स्थित नया पुरवा गांव में एक महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात हुई इस घटना की जानकारी रविवार सुबह मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर पत्नी और बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज के आईजी अजय कुमार मिश्रा, प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




 

दस साल पहले हुई थी शादी

नया पुरवा गांव निवासी सुरेश कुमार पटेल पुत्र ओंकारनाथ पटेल की शादी करीब दस वर्ष पहले मानिकपुर थाना क्षेत्र के अंतामऊ गांव निवासी शिवचरण की बेटी नीता देवी (30) से हुई थी। बताया गया कि शनिवार रात परिवार ने भोजन किया था। इसके बाद नीता अपने दो वर्षीय बेटे यीशु के साथ सोने चली गईं। रविवार सुबह मां-बेटे की मौत की जानकारी सामने आने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

मायके पक्ष ने पति पर लगाया गंभीर आरोप

नीता के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि उसके पति सुरेश कुमार पटेल ने पत्नी और बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।मायके पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना को फांसी लगाने से जोड़कर बताने की बात कही गई थी। परिजनों ने दावा किया कि पुलिस को सूचना दिए जाने से पहले दोनों शवों को बिस्तर से हटाकर बाहर चारपाई पर रख दिया गया था। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आईजी और एसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा, एसपी दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय और सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल की परिस्थितियों का जायजा लिया और संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

फिलहाल महिला और उसके बेटे की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की परिस्थितियों का पता चल सकेगा। पति पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि भी जांच के बाद ही हो सकेगी। एक ही परिवार में मां और मासूम बेटे की मौत से नया पुरवा गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों की निगाहें पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed