फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Field officer and driver arrested for accepting a ₹10,000 bribe to process a loan report.

प्रतापगढ़ : लोन की रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते फील्ड ऑफिसर और ड्राइवर गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 05:39 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Oct 2026 05:39 PM IST
सार

एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने प्रतापगढ़ के रानीगंज में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के फील्ड ऑफिसर और उसके ड्राइवर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Field officer and driver arrested for accepting a ₹10,000 bribe to process a loan report.
भूमि विकास बैंक का फील्ड आफिसर घूस लेते गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने प्रतापगढ़ के रानीगंज में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के फील्ड ऑफिसर और उसके ड्राइवर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फील्ड ऑफिसर ने लोन की रिपोर्ट लगाने के एवज में रुपये मांगे थे। टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान हरीश चंद चौरसिया के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात है। उसके साथ गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान आजाद सरोज के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लोन से संबंधित रिपोर्ट लगाने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की। टीम ने रानीगंज में दोनों आरोपियों को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed