{"_id":"695ff42cd7bd051fae016d35","slug":"freezing-hands-and-trembling-feet-mercury-at-54-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-156229-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमे हाथ और कांपे पैर... पारा <bha>@<\/bha>5.4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमे हाथ और कांपे पैर... पारा <bha>@</bha>5.4
विज्ञापन
स्टेशन रोड तिराहे पर अलाव के समीप बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
जिले में घने कोहरे व कड़ाके की सर्दी लोगों के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बृहस्पतिवार इस साल का सबसे सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री तक पहुंचा था। सड़क पर निकले लोगों को हाथ जम से गए और पैर कांपते नजर आए। राहगीर जगह-जगह अलाव तलाशते भी नजर आए।
कोहरे के कारण बुधवार को दृश्यता महज आठ से 10 मीटर ही रही जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गिरते तापमान के बीच सरसों, आलू, चना और मटर की फसल पर भी कुप्रभाव पड़ा है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य देव की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकीं। सुबह सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही।
सर्दी के बीच विद्यार्थी व परीक्षार्थी विद्यालय पहुंचे। मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख बाजारों में सन्नाटा रहा। दोपहर बाद कोहरे का असर कम होने पर लोगों की आवाजाही बढ़ी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में घना कोहरा छाए रहने का अंदेशा जताया है। साथ ही शीतलहर के चलते भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जिले में सर्दी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। आगामी 24 घंटे में दिन व रात के तापमान में कमी आने की संभावना है।
हल्की सिंचाई से बचेगी फसल
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सर्दी व पाला सरसों, आलू व चना-मटर की फसल को प्रभावित कर सकता है। जिले में 18 हजार हेक्टेयर में सरसों, छह हजार हेक्टेयर में आलू और पांच हजार हेक्टेयर में मटर व चने की फसल की बोआई हुई है। सर्दी और पाला पड़ने से फसलों की वृद्धि रुक सकती है। पत्तियां पीली पड़ सकती हैं। उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। फसलों को पाला से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें। फसल में पोटाश युक्त उर्वरकों का प्रयोग करें। फॉस्फोरस व पोटाश का संतुलित उपयोग लाभदायक रहता है।
ठंड के चलते अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से बनाई दूरी
कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें ठंड के चलते अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अध्यक्षता जूनियर बार अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और संचालन महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने किया। इस दौरान जिला बार अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवींद्र सिंह, वकील परिषद अध्यक्ष इंदुभाल सिंह, मंत्री आशीष पांडेय, हंसराज दुबे, अजय कुमार पांडेय मौजूद रहे।
Trending Videos