सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from home

Pratapgarh News: घर से लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from home
विज्ञापन
अज्ञात चोरों ने बुधवार रात एक घर से लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोग उठे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई।
Trending Videos

अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दांडीकाछ निवासी राजेंद्र सिंह का परिवार बुधवार की रात भोजन के बाद घर में सोने चला गया। रात में अज्ञात चोर घर के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़े और फिर घर में दाखिल हुए। पीछे के कमरे में घुसकर उसमें रखी आलमारी और बक्से को तोड़कर करीब दस लाख रुपये के गहने और 45 हजार की नकदी पार कर दी।
सुबह करीब चार बजे राजेंद्र उठे तो पीछे के कमरे का दरवाजा खुला मिला था। कमरे के भीतर गए तो नजारा देख दंग रह गए। कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। गहने और नकदी गायब थी। पीड़ित ने मामले की सूचना अंतू पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित ने मामले की तहरीर अंतू थाने में दी है। इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed