{"_id":"69fc964ed3a78c1abb06a838","slug":"lover-abducts-bride-before-wedding-procession-arrives-family-in-turmoil-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : बरात आने से पहले दुल्हन को भगा ले गया प्रेमी, परिवार में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : बरात आने से पहले दुल्हन को भगा ले गया प्रेमी, परिवार में मची खलबली
Thu, 07 May 2026 07:10 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 May 2026 07:10 PM IST
सार
शहर के चिलबिला में बरात आने से पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। दुल्हन के घर से गायब होने पर वर और वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। खोजबीन के बाद भी देर शाम तक युवती का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के चिलबिला में बरात आने से पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। दुल्हन के घर से गायब होने पर वर और वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। खोजबीन के बाद भी देर शाम तक युवती का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र से बरात बृहस्पतिवार को चिलबिला आनी थी। घराती शादी की तैयारियों में जुटे थे। वहीं, वर पक्ष के लोग बरात निकालने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच दुल्हन मेकअप कराने के बहाने ब्यूटी पार्लर निकली। दोपहर एक बजे तक युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल नंबर पर कॉल लगाया, लेकिन बार-बार मोबाइल बंद जा रहा था। अनहोनी की आशंका में परिजन शहर स्थित ब्यूटी पार्लर पहुंचे।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने युवती के दुकान पर नहीं आने की बात कही। संचालित की बात सुन परिजनों के चेहरे से हवाईयां उड़ गईं। परिजनों ने ससुराल वालों को जानकारी दी। बरात की तैयारी में मगन ससुरालियों के चेहरे पर मायूसी छा गई। दूल्हे ने कार के साथ डीजे और वाहन वापस कर दिया। युवती के लापता होने की चर्चा गांव में होती रही। नगर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन