{"_id":"695ff70bc09f8b08b0032a6a","slug":"neither-family-id-nor-ration-card-is-made-32-thousand-families-are-running-from-office-to-office-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-156254-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फैमिली आईडी बनी न राशन कार्ड, दफ्तर-दफ्तर दौड़ रहा 32 हजार परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फैमिली आईडी बनी न राशन कार्ड, दफ्तर-दफ्तर दौड़ रहा 32 हजार परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के तमाम प्रयासों के बावजूद 32 हजार परिवारों की न तो फैमिली आईडी बनी न ही राशन कार्ड। वह बस दफ्तर-दफ्तर चक्कर लगा रहे हैं। फैमिली आईडी और राशन कार्ड न बन पाने की वजह से वह तमाम सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे है।
राशन कार्ड से वंचित 1.45 लाख परिवारों की फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य शासन ने दिया है। लक्ष्य के सापेक्ष 95,864 परिवारों की फैमिली आईडी तैयार कर ली गई है। एक परिवार, एक पहचान अभियान के तहत फैमिली आईडी बनाई जानी है ताकि परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
फैमिली आईडी बनने से परिवार के सदस्यों को पेंशन, छात्रवृत्ति समेत अन्य सरकारी और कृषि योजनाओं का लाभ मिलना है। आईडी न बनने से परिवार के सदस्य विकास भवन से लेकर ब्लॉक कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। विभागीय सूत्रों को मुताबिक, फैमिली आईडी के लिए आवेदन करने वाले 17,160 परिवारों का राशन कार्ड बना दिया गया है। लेकिन, अब उनकी फैमिली आईडी नहीं बनाई जाएगी।
बोले लोग
0 राशन कार्ड के लिए चार बार आवेदन कर चुका हूं, लेकिन कार्ड नहीं बन सका है। अब फैमिली आईडी बनवाने के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। - रमेश मोदनवाल, अष्टभुजा नगर।
0 फैमिली आईडी न होने के कारण आय और निवास प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत हो रही है। आवेदन के बाद भी आईडी नहीं मिल पा रही है। - लक्ष्मी सिंह, ओझला।
बोले अफसर
विशेष अभियान चलाकर फैमिली आईडी बनाई जा रही है। आवेदन करने वालों की पात्रता जांचने के बाद ही आईडी जनरेट की जा रही है। पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों को आईडी बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष सिंह, डीसी मनरेगा।
फैमिली आईडी की प्रगति
ब्लॉक - लक्ष्य- राशन कार्ड- फैमिली आईडी- शेष
आसपुर देवसरा- 8520- 850 - 5692- 1978
बेलखरनाथ- 8146- 876- 5506- 1764
बाबागंज- 8988- 782- 5937- 2269
गौरा- 9726- 826- 6954- 1946
कालाकांकर- 8352- 1191-5095-2066
कुंडा- 12719- 2307- 7604- 2808
लक्ष्मणपुर- 8456- 811- 5664- 1981
लालगंज- 6292- 1036- 4044- 1212
मानधाता- 9048- 1117- 5563- 2368
मंगरौरा- 8939- 884- 6763-1292
पट्टी- 6893- 643- 4704- 1546
संग्रामगढ़- 9427- 978- 6407- 2042
सदर- 6495-748-4643-1104
संडवा चंद्रिका- 8392- 836- 5675- 1881
सांगीपुर- 9139- 1341-6153- 1645
शिवगढ़- 5129- 453- 3657-1019
बिहार- 10631- 1481- 5803- 3347
कुल- 1,45,292- 17,160- 95,864- 32,268
Trending Videos