सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nephew of former MP Sangamlal commits suicide, jumps from sixth floor in Mumbai

Pratapgarh : पूर्व सांसद संगमलाल के भतीजे ने की आत्महत्या, मुंबई में छठे मंजिल से लगाई छलांग

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रतापगढ़ से सांसद रहे संगमलाल गुप्ता के भतीजे सागर ने मुंबई में अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह इंजीनियरिंग का छात्र था। उसका कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Nephew of former MP Sangamlal commits suicide, jumps from sixth floor in Mumbai
सागर गुप्ता। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के भतीजे सागर गुप्ता ने बुधवार को मुंबई में छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह इंजीनियरिंग का छात्र था। मुंबई के अंधेरी (पूर्व) के अंबुजवाड़ी इलाके में स्थित हरिदर्शन भवन की सातवीं मंजिल पर रहता था। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार सागर दोपहर में कॉलेज से घर लौटा था। उसने अपने परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं की और सीधे छठवीं मंजिल पर गया और वहां से छलांग लगा दी। उधर से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन फानन उसे पुलिस ने नजदीक के अस्पताल ले गई, जहां भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सागर का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक उमेश ने कहा, ‘‘मृतक उत्तर प्रदेश से भाजपा के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता का भतीजा था। पुलिस यह जानने के लिए कॉलेज में सागर गुप्ता के दोस्तों से पूछताछ करेगी कि वह अवसादग्रस्त था या नहीं और इस कदम के पीछे का संभावित कारण क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed