सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with a criminal who robbed a woman, one arrested

Pratapgarh News: महिला से लूट करने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with a criminal who robbed a woman, one arrested
विज्ञापन
शहर के अजीत नगर में महिला से लूटपाट करने वाले बदमाश की मंगलवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से लुटेरा अभिषेक सरोज घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।
Trending Videos


शहर के अजीत नगर की रहने वाली आयशा का सोमवार दोपहर शॉपिंग मॉल के करीब बाइक सवार दो बदमाश पर्स लूट कर भाग निकले थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। मंगलवार की देर रात शहर कोतवाल सुभाष यादव अपनी टीम के साथ गड़ई चकदेइया गांव में बदमाशों की तलाश कर रहे थे। बाइक सवार दो संदिग्धों को देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। रुकने की बजाय वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण वह गिर पड़ा। जबकि दूसरा अंधेरे में भाग निकला। घायल अंतू के गड़ई पारा निवासी 25 वर्षीय अभिषेक सरोज को पुलिस टीम ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया। जहां चिकित्सा उसका उपचार कर रहे हैं। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि आरोपी के पास से महिला का लूट गया पर्स और मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed