सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police searching for absconding murder accused, juvenile delinquent in judicial custody

Pratapgarh News: फरार हत्यारोपी को तलाश रही पुलिस, न्यायिक अभिरक्षा में बाल अपचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police searching for absconding murder accused, juvenile delinquent in judicial custody
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया है। हत्या में सहयोग करने वाले फरार आरोपी पर सोमवार को एसपी दीपक भूकर ने 25 हजार का इनाम घोषित किया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
Trending Videos

वहीं, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा और न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में बल अपचारी ने दोस्त शुभम सोनकर (20) को भी हत्या का साजिशकर्ता करार दिया। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए मानिकपुर पुलिस के साथ एसओजी और स्पेशल टीम लगाई गई है। आरोपी की चिह्नित स्थानों पर टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विश्वास को मिला धोखा, रिश्ते का कत्ल
युवती को विश्वास में धोखा मिला और बाल अपचारी ने रिश्ते का कत्ल कर दिया। दरअसल, बाल अपचारी के ननिहाल में मृतका के बड़ी बहन की शादी हुई है। रिश्ते में युवती की बड़ी बहन बाल अपचारी की मामी लगती थी। बहन के रिश्ते से युवती भी बाल अपचारी की मामी ही लगती थी।
बाल अपचारी पैतृक गांव में न रहकर ननिहाल में रहता था। युवती भी बड़ी बहन के घर आया जाया करती थी। मेल मिलाप होने से दोनों में प्रेम हो गया। फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ दिन पहले युवती के परिजनों को इस बात की भनक लगी तो किशोर से दूरी बनाकर रखने की हिदायत दी।
हत्या वाले दिन सुबह बाल अपचारी युवती के घर के आसपास मंडरा रहा था। मौका पाकर युवती तक नया मोबाइल नंबर पहुंचा दिया। इसके बाद मिलने के लिए खेत में बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
सपा मुखिया ने कहा- पीडीए की बेटियों के हो रहा अत्याचार
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फेसबुक अकाउंट पर युवती की हत्या पर चिंता व्यक्त की। फेसबुक पर किए पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतापगढ़ में बेटी की जघन्य हत्या का समाचार बेहद दुखद और निंदनीय है। उत्तर प्रदेश में पीडीए की बेटियों की हत्या का सिलसिला क्यों जारी है। भाजपा सरकार में क्या महिला सुरक्षा की बातें खोखली हैं। अखिलेश यादव की पोस्ट ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेकर पुलिस प्रशासन को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी कर दिया है। लखनऊ से घटना संबंधी मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed