{"_id":"69b85a53731f20e3b409ddf4","slug":"potato-prices-decreased-as-production-increased-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-162182-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: उत्पादन बढ़ा तो कम हुई आलू की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: उत्पादन बढ़ा तो कम हुई आलू की कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में इस साल आलू की फसल का रकबा बढ़ा 116 हेक्टेयर बढ़ा है। मौसम का साथ मिलने से आलू का उत्पादन भी 1157 मीट्रिक टन अधिक हुआ है। लेकिन, आलू के बढ़े उत्पादन का फायदा किसानों को नहीं मिल सका। दाम कम होने से किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहा है।
मंडी में आलू का थोक भाव 400 से 500 रुपये में प्रति क्विंटल है। जबकि फुटकर में आलू नौ से 10 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है। बीते साल इस समय आलू के थोक दाम 18 रुपये प्रति क्विंटल के करीब थे। किसानों ने बताया कि होली व सहालग के समय बाजार में दाम ठीक रहा। अब आलू के बहुत कम हो गए हैं। वहीं, कीमत कम होने के कारण किसान जिले के 11 कोल्ड स्टोर में आलू जमा करने पहुंच रहे हैं।
खाद, बीज और पानी की भी नहीं मिल रही लागत
मानधाता ब्लॉक के भदोही गांव निवासी किसान उमाशंकर सरोज ने बताया दो बीघे आलू की बोआई की। बीज, खाद व पानी में करीब 50 हजार रुपये खर्च हुए। लेकिन दाम कम होने से लागत भी वसूल करनी मुश्किल है। मजबूरन आलू बेचनी पड़ रही है।
कटरा मेंदनीगंज के खजोहरी निवासी किसान खूंटी यादव ने बताया कि महंगे आलू बीज खरीद कर बोआई की। तीन बीघा आलू में करीब 65 हजार रुपये खर्च हुए। दाम कम होने आलू की खेती की लागत भी नहीं निकल पा रही है। जिस कारण कोल्ड स्टोर में आलू रखनी पड़ेगी।
2025 के आंकड़े
-- -जिले में आलू का क्षेत्रफल-1278 हेक्टेयर
-- कोल्ड स्टोर में भंडारित आलू की मात्रा-34,843 मीट्रिक टन
- आलू का थोक औसत बाजार भाव-1814 रुपये प्रति क्विंटल
- आलू का फुटकर बाजार भाव-20 रुपये प्रति किग्रा
-
2026 में आंकड़े
-जिले में आलू का क्षेत्रफल-1394 हेक्टेयर
-कोल्ड स्टोरेज में भंडारित आलू की मात्रा-36 हजार मीट्रिक टन
-आलू का थोक औसत बाजार भाव- 600 रुपये प्रति क्विंटल
-आलू का फुटकर बाजार भाव-10 रुपये प्रति किग्रा
कोल्ड स्टोरेज के आंकड़े
- जनपद में कोल्ड स्टोरेज-11
- सभीकोल्ड स्टोरेज की क्षमता- 71,328 मीट्रिक टन
- इस बार कोल्ड स्टोरेज में भंडारित आलू-36 हजार मीट्रिक टन
Trending Videos