सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Ambulance did not arrive on time, injured driver died in agony

Pratapgarh : समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, घायल चालक की तड़पकर हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Feb 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Pratapgarh News : एंबुलेंस की लेतलतीफी ने बुधवार की देर घायल चालक की जान ले ली। देर से पहुंचे एंबुलेंस के चलते मरीज का समय पर उपचार नहीं हो सका। मेडिकल पहुंचे घायल चालक को देर से मिले उपचार के कारण मौत हो गई।

Pratapgarh Ambulance did not arrive on time, injured driver died in agony
किशोरीलाल सरोज। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

एंबुलेंस की लेतलतीफी ने बुधवार की देर घायल चालक की जान ले ली। देर से पहुंचे एंबुलेंस के चलते मरीज का समय पर उपचार नहीं हो सका। मेडिकल पहुंचे घायल चालक को देर से मिले उपचार के कारण मौत हो गई। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग स्थित कोतवाली देहात के कटरा मेदनीगंज चौराहे के समीप सवारी लेकर भुपियामऊ की तरफ जा रहे बोलेरो की भुपियामऊ की तरफ से आ रहे अर्टिगा कार से जोरदार टक्कर हो गई।

Trending Videos


हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने हेल्पलाइन नंबर 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। समय पर एंबुलेंस न पहुंचने से घायल बोलेरो चालक लालगंज के शीतलपट्टी निवासी किशोरीलाल सरोज (40) करीब 45 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा। देरी से पहुंची एंबुलेंस घायल को लेकर देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान कर पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि समय पर एंबुलेंस न पहुंचने की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed