सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh clerk arrested with bribe of Rs 87,500, caught red-handed by anti-corruption team

Pratapgarh : प्रतापगढ़ का लिपिक 87,500 रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ के नगर पालिका लिपिक प्रशांत सिंह को 87,500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उस पर एक फर्म को आवंटित कार्य की कागजी कार्रवाई पूरी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

Pratapgarh clerk arrested with bribe of Rs 87,500, caught red-handed by anti-corruption team
प्रशांत सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ के नगर पालिका लिपिक प्रशांत सिंह को 87,500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उस पर एक फर्म को आवंटित कार्य की कागजी कार्रवाई पूरी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। पूछताछ में आरोपी ने नगर पंचायत ढकवा के अधिशासी अधिकारी के कहने पर घूस मांगने की जानकारी दी। शनिवार को टीम आरोपी को वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करेगी।

Trending Videos


मूलरूप से भदोही के ऊंज निवासी ठेकेदार प्रवीण रामपाल झूंसी में रहते हैं। उन्होंने छह जनवरी को एंटी करप्शन को प्राथमिकी दर्ज कराई कि नगर पंचायत ढकवा के अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव और लिपिक प्रशांत सिंह ने उनकी फर्म को आवंटित कार्यों की साइट विजिट और टैक्स सुपरिटेंडेंट की अनुमति कराने के बदले में 87,500 रुपये की रिश्वत मांगी है। लिपिक प्रशांत सिंह की तैनाती प्रतापगढ़ बेल्हा के नगर पालिका में हैं, लेकिन उनके पास ढकवा का भी अतिरिक्त प्रभार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर एंटी करप्शन की इंस्पेक्टर अंजली यादव के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम बनाई गई। जैसे ही टाइपिस्ट कक्ष में शिकायतकर्ता प्रवीण ने रिश्वत के रुपये लिपिक प्रशांत सिंह को दिए तभी आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया गया। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर थाना कोतवाली पहुंची। रिश्वत मांगने के आरोप में ढकवा के ईओ अभिनव यादव के खिलाफ भी नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed