{"_id":"5cd97672bdec220771035271","slug":"pratapgarh-evm-strongroom-for-the-security-of-three-circles","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: तीन घेरे की सुरक्षा में ईवीएम स्ट्रांगरूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: तीन घेरे की सुरक्षा में ईवीएम स्ट्रांगरूम
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बल के जवान
- फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
महुली मंडी परिसर के स्ट्रांगरूम में रखी गई इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा के लिए अफसरों ने तीन घेरा बनाया है। सीओ स्तर के अधिकारियों के साथ ही मजिस्ट्रेटों को भी 8-8 घंटे निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। परिसर की हर गतिविधि को कैद करने के लिए 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
रविवार को मतदान के बाद महुली मंडी परिसर स्थित स्ट्रांगरूम में भोर तक मतदानकर्मियों ने ईवीएम जमा किया। इस दौरान जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, एसपी एस आनंद के साथ ही प्रेक्षक भी मौजूद रहे। डबल लॉक में ईवीएम जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा का तीन घेरा बना दिया गया। स्ट्रांगरूम के सबसे करीब केंद्रीय बल को तैनात किया गया है।
केंद्रीय बल के जवानों की ड्यूटी 8-8 घंटे की होगी। स्ट्रांग रूम के सभी कोनों पर मोर्चा संभालने के लिए दो कंपनी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को अलग से लगाया गया है। दूसरा घेरा स्टेट आम्र्स पुलिस का है। सबसे बाहर तीसरा घेरा सिविल पुलिस का बनाया गया है।
मंडी परिसर में बिजली आपूर्ति की 24 घंटे की व्यवस्था की गई है। बिजली जाने की दशा में आटोकट जनरेटर रखा गया है। यह बिजली जाते ही अपने आप स्टार्ट हो जाएगा। स्ट्रांग रूम और बाहर 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे स्ट्रांग रूम और उसके बाहर की पल-पल की गतिविधि कैद होती रहेगी। सीओ सिटी अतुल शर्मा समेत तीन सीओ को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
तीन इंस्पेक्टर भी 8-8 घंटे की लगातार ड्यूटी देंगे। अगर डीएम की अनुमति के बाद भी कोई अधिकारी स्ट्रांगरूम में जाता है तो उसे तीन स्थानों पर विवरण लिखना होगा। स्ट्रांगरूम अब 23 मई को ही खोला जाएगा।
Trending Videos