{"_id":"696a2bea6ebd3012c20da640","slug":"pratapgarh-kunda-s-anil-singh-is-imprisoned-in-iran-family-appeals-to-pm-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : ईरान की जेल में बंद है कुंडा के अनिल सिंह, परिजनों ने पीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : ईरान की जेल में बंद है कुंडा के अनिल सिंह, परिजनों ने पीएम से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 16 Jan 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार
कुंडा कोतवाली के सराय गाेपाल खेमीपुर के रहने वाले अनिल कुमार सिंह को ईरान प्रशासन ने जेल में बंद कर दिया है। उनके साथ क्रू के दस सदस्य भी शामिल हैं। जानकारी मिलने पर परिजन सदमे में हैं।
ईरान की जेल में बंद अनिल कुमार।
- फोटो : संवाद।
विज्ञापन
विस्तार
कुंडा कोतवाली के सराय गाेपाल खेमीपुर के रहने वाले अनिल कुमार सिंह को ईरान प्रशासन ने जेल में बंद कर दिया है। उनके साथ क्रू के दस सदस्य भी शामिल हैं। जानकारी मिलने पर परिजन सदमे में हैं। पत्नी संग बेटे ने देश के प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
Trending Videos
ईरान की जेल में बंद अनिल के बेटे ऋतुराज सिंह ने बताया कि उसके पिता एमटी वॉलियंट रोर जहाज पर मुख्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके जहाज पर 18 क्रू सदस्य भी हैं। जिसमे 15 भारतीय हैं। दुबई से निकला जहाज 8 दिसंबर को ईरान पहुंचा। इस बीच जहाज को ईरान के अधिकारियों ने बंदर अब्बास पोर्ट पर रोक लिया। सभी क्रू सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी का आरोप लगाकर छह जनवरी को उनके पिता समेत 10 सदस्यों को जेल में डाल दिया गया। तीन दिन पहले जेल से फोन कर उन्होंने हालात से अवगत कराया। कैप्टन सहित छह से सात क्रू सदस्य अभी भी जहाज पर ही हैं। उनके पिता की सेहत भी ठीक नहीं रहती। इससे पूरा परिवार सदमे में हैं। परिजनों ने केंद्र सरकार से अनिल सिंह की ईरान जेल से रिहाई कराने की गुहार लगाई है।
