{"_id":"69e7c65f97d2cc08390e82c4","slug":"the-heat-wave-mercury-at-42-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-165832-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गर्मी का सितम... पारा <bha>@<\/bha>42","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गर्मी का सितम... पारा <bha>@</bha>42
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर चिलचिलाती धूप व लू से परेशान युवतियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से शाम तक लोग गर्मी और धूप से बेहाल रहे। अप्रैल में गर्मी के तेवर से लोग परेशान हैं।
रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व कचहरी में लगे हैंडपंप, आरओ वाटर मशीन से लोग गला तर करते नजर आए। सड़क पर स्कूली बच्चे व राहगीर धूप से बचने को कपड़ों से चेहरों को ढंकते दिखे।
जूस और नींबू पानी के ठेले पर लोगों ने प्यास बुझाई। मौसम विभाग ने भी आगामी कुछ दिनों में जिले में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही लू का प्रकोप जारी रहने की बात कही है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एडीएम ने जारी की एडवाइजरी
एडीएम आदित्य प्रजापति ने बताया कि मौसम विभाग (आईएमडी) लखनऊ ने 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया कि मजदूर, किसान ज्यादा देर तक धूप में न रहें। धूप में लंबे समय तक काम करने वालों के शरीर में पानी की कमी से लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।