सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The road has not been repaired for seven years and has turned into a pit, causing problems.

Pratapgarh News: सात साल से नहीं हुई मरम्मत सड़क गड्ढे में तब्दील, परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The road has not been repaired for seven years and has turned into a pit, causing problems.
सुवंसा से खाखापुर जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
रानीगंज के खाखापुर-सुवंसा सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। सात साल से सड़क की मरम्मत नहीं होने से डामर गायब हो गया है। सड़क पर सिर्फ गिट्टियां ही बची हैं। प्रयागराज और प्रतापगढ़ को जोड़ने वाली आठ किलोमीटर लंबी सड़क पर लोगों का चलना दूभर हो रहा है।
Trending Videos


रानीगंज के गाजी की बाग से फूलपुर प्रयागराज को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सात साल पहले हुआ था। लगभग 16 हजार आबादी को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क की बेहद जर्जर है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरपाल यादव, पूर्व प्रधान संतोष यादव, लालमणि यादव, विजय कुमार उमरवैश्य ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग सफर करते हैं। उन्हें आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। - लालमणि यादव, खाखापुर
--
लगभग दो साल से सड़क की ऐसी ही दशा है। कई बार अफसरों और नेताओं से मरम्मत के लिए आग्रह किया गया, मगर अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। - विवेक कुमार, थरिया
--
सड़क जर्जर हो गई है, इसकी जानकारी नहीं है। सोमवार को अवर अभियंता को भेजकर जांच कराकर जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
- एसके गौतम , अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सुवंसा से खाखापुर जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

सुवंसा से खाखापुर जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

सुवंसा से खाखापुर जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

सुवंसा से खाखापुर जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed