{"_id":"6961395b49195cd95406dc7b","slug":"up-board-high-school-and-intermediate-practical-exams-to-be-held-from-february-2-to-9-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-156306-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : दो से नौ फरवरी तक होंगी हाईस्कूल-इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : दो से नौ फरवरी तक होंगी हाईस्कूल-इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी के बीच कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर 166 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद के करीब एक लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा प्रथम पाली में 8.45 से 11.45 बजे तक होगी जबकि इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरी पाली में दो से पांच बजे के बीच होगी। साथ ही डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो से नौ फरवरी तक संपन्न कराई जाएंगी। सभी केंद्राध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जीआईसी पहुंचीं उत्तर पुस्तिकाएं
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर पुस्तिकाएं शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचीं। पहले चरण में ट्रक से करीब 80 हजार उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड ने भेजी हैं। जनवरी के अंत तक बची हुई उत्तर पुस्तिकाएं जीआईसी में भेजी जाएंगी। डीआईओएस ने बताया कि ट्रक से करीब 80 हजार उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड ने भेजी हैं, जिसे जीआईसी में सुरक्षित रखवाया गया है।
Trending Videos