सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vijay had been practicing exorcism for three decades.

Pratapgarh News: अमेठी के लिए.... तीन दशक से झाड़-फूंक करता था विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vijay had been practicing exorcism for three decades.
विज्ञापन
शहर के धर्मशाला वार्ड में रहने वाला विजय सिंह करीब तीन दशक से झाड़-फूंक कर रहा था। उसकी हत्या की खबर से हर कोई स्तब्ध है। मोहल्ले संग परिवार के लोग झाड़-फूंक में ही उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।
Trending Videos

अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के मोजमगंज में बृहस्पतिवार की सुबह विजय सिंह का सिर कटा शव मिलने की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की बहन सन्नो सिंह ने बताया कि वह करीब तीन दशक से अधिक समय से झाड़-फूंक करता था। जिसे आराम मिल जाए। वहीं उसे बुलाकर अपने घर ले जाते थे। अक्सर वह लोगों के बुलावे उनके घर पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिप्तैन रोड रेलवे लाइन के किनारे व चिलबिला लाइन शाह की मजार पर उनका आना जाना लगा रहता था। यहां तक बाराबंकी स्थित देवा शरीफ भी वह आते जाते थे। बुधवार को भी किसी ने फोन कर झाड़-फूंक के लिए अमेठी बुलाया था। इस बीच वह भांजी पूजा के घर त्योहार का शगुन लेकर पहुंच गए थे।
देर शाम झाड़-फूंक के लिए फोन करने वाले पूजा के घर के बाहर पहुंचे और कार से उन्हें अपने साथ ले गए। रात करीब 10 बजे फोन से उसी नंबर पर विजय की बात भी हुई है। परिजन भी आशंका जता रहे है कि करीबियों ने ही साजिश कर विजय की हत्या कराई है।
सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि अमेठी में हुई हत्या के सिलसिले में कोतवाली पुलिस को अपने स्तर से जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed