बुधवार को रिमझिम बारिश के बाद दिनभर पश्चिमी हवाएं रफ्तार भरती रहीं। इससे मौसम सुहाना बना रहा। लोगों को गर्मी राहत मिल गई। कुल 12.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 32.3 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। मगर बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी कहर जारी था। उमस से घर में रहना मुश्किल हो रहा था। लोग पंखे व कूलर की हवा ले रहे थे, मगर राहत नहीं मिल पा रही थी।
तापमान उछलकर 35.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को सुबह रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद पुरवा हवाएं रफ्तार भरने लगीं।
इससे मौसम सुहाना हो गया। दिनभर हवाएं चलती रहीं। इससे गर्मी की छुट्टी हो गई। दिनभर बाजारों में चहल-पहल देखी गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा हुआ है। बारिश के भी आसार हैं।