{"_id":"69ebc13a2758a8481c0a91a6","slug":"workers-went-on-strike-after-being-denied-their-salaries-for-seven-months-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-166145-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सात माह का मानदेय न मिलने से खफा कर्मियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सात माह का मानदेय न मिलने से खफा कर्मियों ने की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी के पद पर तैनात 20 कर्मचारियों को बीते सात माह से मानदेय नहीं मिला है। आरोप है कि मानदेय मांगने पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ने सफाईकर्मियों को अपशब्द कहे। नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए।
मेडिकल कॉलेज के महिला और पुरुष अस्पताल में सफाई की जिम्मेदारी प्राचार्य ने एक निजी संस्था को दी है। कर्मियों का कहना है कि उनसे सात माह तक काम लिया गया लेकिन मानदेय नहीं दिया।
महिला अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मी ज्ञानमती का आरोप है कि मानदेय मांगने पर कार्यदायी संस्था के एक कर्मचारी ने अपशब्द कहे। मानदेय देने से भी इन्कार कर दिया। इसलिए हम लोग काम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विरोध के दौरान शोभा, शांति, सीमा, शमीम, सुनीता, मीरा, चंद्रावती, वीरेंद्र, जफर, कुसुम, साफिया, सुदामा, रमन मौजूद रहे। वहीं, प्राचार्य ने अस्पताल में सफाई की जिम्मेदारी नियमित कर्मचारियों को दे दी है।