{"_id":"69f4e6ded45e665f630dcee2","slug":"yellow-alert-for-rain-crop-damage-survey-to-be-conducted-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-166743-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश का यलो अलर्ट, फसलों के नुकसान का होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश का यलो अलर्ट, फसलों के नुकसान का होगा सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शहरी व ग्रामीण अंचल के कई क्षेत्रों में हुई बारिश से सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ेगा। विशेषज्ञों ने आम व सब्जियों के नुकसान का आकलन किया है।
मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश व तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, फसलों के नुकसान को लेकर सर्वे किया जाएगा ताकि किसानों को राहत दी जा सके।
जिले में बुधवार से ही मौसम ने करवट बदली है। बीते दिनों हुई बारिश से लोगों का गर्मी से राहत मिली है लेकिन तेज हवाओं के कारण पेड़ों से आम के कच्चे फल टूट कर गिर गए। साथ ही पान की खेती को भी नुकसान हुआ है। इसे लेकर सभी 17 ब्लॉकों में कर्मचारी सर्वे कर नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे।
जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में करीब पांच हजार हेक्टेयर में आम की पैदावार होती है। हवा से 30 फीसदी तक आम के कच्चे फल टूटकर गिर गए हैं। पान, टमाटर समेत अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
ट्रिपिंग जारी, नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था
बुधवार दोपहर आंधी के कारण शहर व ग्रामीण अंचल के उपकेंद्रों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार देर रात करीब 35 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में शुक्रवार को दिन में सात से आठ बार बिजली ट्रिपिंग हुई।
टेऊंगा में भी बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। ग्रामीण अंचल के अधिकांश उपकेंद्रों में शुक्रवार को बिजली की बार-बार आवाजाही से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने में बिजलीकर्मी लगे हुए हैं। जहां पर समस्या है उन्हें ठीक कराया जा रहा है।
दो दिन से गुल है बिजली
भुपियामऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सराय सागर कोठवा गांव में बुधवार को आंधी से बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे। इससे 50 घरों में दो दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित है। स्थानीय निवासी निलेश ने बताया कि टूटे खंभे को दुरुस्त नहीं किया गया है। इस वजह से बिजली नहीं आई।
Trending Videos