सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   husband use her wife as a call girl

पत्नी की आपबीतीः साहब, मेरा पति जबरन मुझसे कराता है जिस्मफरोशी का धंधा

अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Jun 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के रायबरेली जिले में एक महिला की दुखभरी कहानी सामने आई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मुंबई ले जाकर उससे जिस्मफरोशी का धंधा कराता था।

husband use her wife as a call girl
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रायबरेली जिले में एक युवती ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। उसने बताया कि उसका पति मुंबई ले जाकर उससे जबरन जिस्मफरोशी का धंधा करवा रहा था। 

Trending Videos


साहब, मेरा पति जबरन जिस्म फरोशी का धंधा कराता है। काफी समय से पति मुंबई में यह धंधा उसे करा रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। साथ ही उसे घर भी नहीं आने दे रहा था। किसी तरह मुंबई से यहां पहुंची। यह दर्द एक युवती का है, जो अपने ही पति से परेशान है और न्याय के लिए दर-दर के लिए भटक रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता अपनी मां के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी को पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने डीह थानेदार को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर कस्बा की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले प्रतापगढ़ के जलेशरगंज गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। युवक ने पहले से ही दूसरी शादी कर रखी थी। इस बात की जानकारी हुई तो दंपती के बीच विवाद होने लगा। बाद में दंपती में सुलह हो गई। इसके बाद दंपती मुंबई चला गया। 

पीड़िता का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करने लगा। साथ ही मुंबई में जिस्मफरोशी का धंधा उससे कराने लगा। इसके एवज में मिलने वाला पैसा भी छीन लेता था। उसे जबरन बंधक बनाकर घर पर रखता था।

भटकाती रही दोनों राज्यों की पुलिस
पीड़िता का आरोप है कि उसका छह माह का बच्चा है, जो पति के पास है। पति की प्रताड़ना से तंग होकर मुंबई के पुलिस थाने गई, लेकिन वहां किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद मैंने हिम्मत कर मुंबई स्टेशन से घर आने वाली ट्रेन पकड़ी और यहां पर पहुंची। डीह थाने पहुंचकर प्रकरण की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

उल्टा पुलिस ने यह कहा कि मामला मुंबई का है। इसलिए मुंबई में जाओ और वहां की पुलिस से न्याय मिलेगा। पति का उसकी पहली पत्नी से कोर्ट में विवाद चल रहा है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। थानेदार को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई
थाना डीह के थानेदार जेपी सिंह ने बताया कि मुंबई में युवती के साथ मारपीट करने और उससे जिस्मफरोशी कराने की जांच परशदेपुर चौकी इंचार्ज से कराई जा रही है। पहले भी इस मामले की जांच हो चुकी है और उसमें जिस्मफरोशी की बात सामने नहीं आई थी। पूरे प्रकरण की नए सिरे से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed