पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CM Yogi in Rampur: To inaugurate and lay foundation stones for 102 projects; public meeting in Shahbad

रामपुर में सीएम योगी: 102 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, शाहबाद में होगी जनसभा

Tue, 30 Jun 2026 10:26 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 30 Jun 2026 10:26 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शाहबाद में करीब 690 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा शिवा शुगर मिल कंपाउंड, ढकुरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi in Rampur: To inaugurate and lay foundation stones for 102 projects; public meeting in Shahbad
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शाहबाद में 690 करोड़ रुपये की 102 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं। इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवा शुगर मिल कंपाउंड, ढकुरिया स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

विज्ञापन


वह लगभग डेढ़ घंटा कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। इससे पहले जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर लीं। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मिलक विधानसभा क्षेत्र की आठ परियोजनाओं का 96.30 करोड़ रुपये की लागत से शिलान्यास होगा।
विज्ञापन


बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की 19 परियोजनाओं का 163.41 करोड़ रुपये की लागत से शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा मिलक विधानसभा क्षेत्र की 27 परियोजनाओं का 199.43 करोड़ रुपये की लागत से लोकार्पण होगा। वहीं, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की 47 परियोजनाओं का 231 करोड़ रुपये की लागत से लोकार्पण किया जाएगा। इस प्रकार कुल 102 परियोजनाओं पर 690 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार से अधिक जवान तैनात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शाहबाद कार्यक्रम को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामपुर से शाहबाद तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में करीब डेढ़ हजार से अधिक जवान लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंडल भर से एडीएम, एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शाहबाद के साथ ही रामपुर-शाहबाद मार्ग, शाहबाद-बिलारी मार्ग और शाहबाद-आंवला मार्ग पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए  गए हैं।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

अजीतपुर बाईपास से शाहबाद तक भारी वाहनों का संचालन बंद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को आगमन के दौरान पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। मंगलवार को शाहबाद रोड पर रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। अजीतपुर बाईपास से शाहबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध रहेगा।

प्लान मंगलवार सुबह से लागू हो गया। तय कार्यक्रम के अनुसार रामपुर से शाहबाद होते हुए बिलारी की ओर जाने वाले वाहन शाहबाद बाईपास पुल के नीचे से मुरादाबाद होकर बिलारी की ओर जाएंगे। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि थाना पटवाई से शाहबाद की ओर जाने वाले वाहन पटवाई तिराहे से मिलक की ओर जाएंगे।

रेवड़ी कलां से शाहबाद की ओर जाने वाले वाहन चौकी रेवड़ी कलां से मिलक की ओर भेजे जाएंगे। आंवला-सिरौली की ओर से आने वाले वाहन शाहबाद चौराहे से सैफनी-बिलारी की ओर जाएंगे। अजीतपुर बाईपास से शाहबाद तक बड़े वाहनों के लिए मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन सुबह से ही लागू हो जाएगा। इसके लिए सभी यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनसभा स्थल पर बसों, कारों और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

इन प्रमुख कार्यों का होगा लोकार्पण
विधानसभा क्षेत्र परियोजना लागत (करोड़ रुपये)
मिलक भमौरा-शाहबाद-बिलारी मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 78.77
मिलक मदारीपुर-जैतोली-शाहबाद मार्ग पर रामगंगा पुल 59.88
मिलक राजकीय महाविद्यालय, शाहबाद 11.01
मिलक सैफनी में कल्याण मंडप निर्माण 3.25
मिलक राजकीय इंटर कॉलेज, चंद्रपुर कला 4.18
बिलासपुर बिलासपुर-मिलक मार्ग का चौड़ीकरण 37.54
बिलासपुर नया राजकीय पॉलिटेक्निक भवन 18.72
बिलासपुर कैमरी डैम के निकट पीलाखार नदी पर पुल 15.59
बिलासपुर भाखड़ा वीयर का आधुनिकीकरण 10.57
बिलासपुर बिलासपुर बस स्टेशन निर्माण 4.90
  • मिलक विधानसभा क्षेत्र: 27 परियोजनाएं, 199.43 करोड़ रुपये
  • बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र: 47 परियोजनाएं, 231.25 करोड़ रुपये

इन प्रमुख कार्यों का होगा शिलान्यास
विधानसभा क्षेत्र परियोजना लागत (करोड़ रुपये)
मिलक शाहबाद नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना 30.38
मिलक मिलक नगर पालिका पेयजल पुनर्गठन योजना 25.59
मिलक धनेली पूर्वी से पटिया तक मार्ग का निर्माण 18.64
मिलक मिलक नगर पालिका में एसटीपी (STP) वर्क योजना 8.56
मिलक पॉलीटेक्निक कॉलेज शाहबाद में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 7.07
बिलासपुर जगतपुरा गांव के पास पीलाखार नदी पर पुल 22.74
बिलासपुर आदपुर-बेहटा में पीलाखार पुल के पास पहुंच मार्ग 22.14
बिलासपुर भाखड़ा डैम के शहरी क्षेत्र में सेतु का निर्माण 21.71
बिलासपुर बिलासपुर-मिलक रोड पर धावनी-चैनपुर मार्ग का चौड़ीकरण 19.91
बिलासपुर बिलासपुर नगर पालिका में एसटीपी परियोजना 12.30
  • मिलक विधानसभा क्षेत्र: 7 प्रमुख कार्य (कुल 93.47 करोड़ रुपये)
  • बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र: 19 कार्य (कुल 163.41 करोड़ रुपये)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed