{"_id":"6a91dc170446a64c0a01c588","slug":"fire-breaks-out-in-moving-e-rickshaw-panic-ensues-rampur-news-c-282-1-smbd1025-178901-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चलती ई रिक्शा में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चलती ई रिक्शा में लगी आग, मचा हड़कंप
Sat, 29 Aug 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर-केमरी रोड पर चलती ई रिक्शा में शुक्रवार की दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया निवासी परमेश्वरी दयाल सागर के अनुसार वह शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अपना खाली ई-रिक्शा लेकर नगर से ग्राम कोठा जागीर की ओर जा रहे थे। केमरी रोड स्थित देवापुर गांव के सामने अचानक उनके ई-रिक्शा से धुआं उठने लगा और आग लग गई। राहगीरों ने जब उन्हें आग लगने की जानकारी दी तो उन्होंने तुरंत ई-रिक्शा को रोड किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी उनकी मदद की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रिक्शा स्वामी का कहना है कि आशंका है कि ई-रिक्शा की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।