{"_id":"6a94723ac5a1fb82ba06018b","slug":"on-the-first-day-400-elderly-women-availed-the-benefit-of-free-travel-rampur-news-c-282-1-rmp1001-178970-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पहले दिन 400 बुजुर्ग महिलाओं ने उठाया मुफ्त सफर का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पहले दिन 400 बुजुर्ग महिलाओं ने उठाया मुफ्त सफर का लाभ
Sun, 30 Aug 2026 11:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा योजना का जिले में असर दिखने लगा। योजना लागू होने के पहले दिन करीब 400 महिलाओं ने रोडवेज बसों में बिना किराया सफर का लाभ उठाया। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार की इस पहल के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं देना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को अपनी आयु से संबंधित वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके बाद उन्हें बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। रविवार को योजना के पहले दिन रामपुर रोडवेज डिपो से संचालित विभिन्न मार्गों की बसों में बुजुर्ग महिलाओं ने सफर किया। इनमें सबसे अधिक यात्री दिल्ली, हल्द्वानी और लखनऊ रूट की बसों में नजर आईं। इन मार्गों पर जाने वाली बसों में महिलाओं ने योजना का लाभ उठाते हुए अपने गंतव्य तक यात्रा की। इस दौरान शनिवार देर रात से रविवार तक 400 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया है।
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, योजना के बारे में महिलाओं तक धीरे-धीरे जानकारी पहुंच रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में निशुल्क यात्रा का लाभ लेने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है। इस सुविधा से उन्हें आवागमन में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
90 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ
जिले में 60 या फिर उससे अधिक उम्र की महिलाओं की संख्या करीब 90 हजार है, जिन्हें सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
-- -- --
क्या बोलीं महिलाएं--
--
इस योजना को तो काफी पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था। सरकार ने यह योजना बुजुर्गों को ध्यान में रखकर निकाली है। यह काफी बेहतरीन योजना है। टिकट के लिए किसी ने अब तक नहीं कहा। -मोनी
-- -- -
अभी रोडवेज डिपो पर आकर खड़ी हुई हूं। यह योजना काफी बेहतर है, मुझसे कंडक्टर ने टिकट के लिए पूछा ही नहीं। बस आधार कार्ड दिखाना पड़ा और चेक कर वापस दे दिया।
-उर्मिला
-- -- -
कंडक्टर से पूछ कर सुबह जो बस मिली थी उससे चल दिए थे। अभी तक कोई दिक्कत नहीं आई है। कंडक्टर ने आधार कार्ड मांगा था, वो भी दिखा दिया और टिकट के पैसे नहीं लिए।
-राजकुमारी
-- -- --
वर्जन-- देर रात से ही योजना को प्रभावी कर संचालन शुरू करा दिया गया था। सुबह भी महिलाएं चढ़ी हैं। पहले दिन हालांकि 60 साल से ऊपर की महिला यात्री कम रही हैं, लेकिन टिकट के पैसे नहीं लिए गए, निशुल्क सफर कराया गया।
-रामप्रकाश, डिपो प्रभारी, रोडवेज डिपो, रामपुर।
0000
कैसे मिलेगा लाभ
डिपो प्रभारी राम प्रकाश के अनुसार, प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष या फिर उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा का लाभ लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत दिया जा रहा है। यह सुविधा केवल उत्तर प्रदेश की मूल निवासी और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए है। बस में यात्रा के दौरान महिलाओं को अपनी आयु और मूल निवास की पुष्टि के लिए केवल अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा। दस्तावेज दिखाने पर कंडक्टर द्वारा शून्य मूल्य का निशुल्क टिकट जारी किया जाएगा। यह निशुल्क यात्रा की सुविधा केवल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की साधारण ऑर्डिनरी बसों में ही मान्य है, एसी या लग्जरी बसों में इसकी व्यवस्था नहीं है। बताया कि यात्रा की सुविधा के लिए 145 रुपये का स्मार्ट कार्ड बनेगा। इस स्मार्ट कार्ड के जरिए ही यात्रा हो सकेगी।
विज्ञापन
सरकार की इस पहल के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं देना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को अपनी आयु से संबंधित वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके बाद उन्हें बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। रविवार को योजना के पहले दिन रामपुर रोडवेज डिपो से संचालित विभिन्न मार्गों की बसों में बुजुर्ग महिलाओं ने सफर किया। इनमें सबसे अधिक यात्री दिल्ली, हल्द्वानी और लखनऊ रूट की बसों में नजर आईं। इन मार्गों पर जाने वाली बसों में महिलाओं ने योजना का लाभ उठाते हुए अपने गंतव्य तक यात्रा की। इस दौरान शनिवार देर रात से रविवार तक 400 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया है।
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, योजना के बारे में महिलाओं तक धीरे-धीरे जानकारी पहुंच रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में निशुल्क यात्रा का लाभ लेने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है। इस सुविधा से उन्हें आवागमन में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
90 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ
जिले में 60 या फिर उससे अधिक उम्र की महिलाओं की संख्या करीब 90 हजार है, जिन्हें सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
क्या बोलीं महिलाएं
इस योजना को तो काफी पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था। सरकार ने यह योजना बुजुर्गों को ध्यान में रखकर निकाली है। यह काफी बेहतरीन योजना है। टिकट के लिए किसी ने अब तक नहीं कहा। -मोनी
अभी रोडवेज डिपो पर आकर खड़ी हुई हूं। यह योजना काफी बेहतर है, मुझसे कंडक्टर ने टिकट के लिए पूछा ही नहीं। बस आधार कार्ड दिखाना पड़ा और चेक कर वापस दे दिया।
-उर्मिला
कंडक्टर से पूछ कर सुबह जो बस मिली थी उससे चल दिए थे। अभी तक कोई दिक्कत नहीं आई है। कंडक्टर ने आधार कार्ड मांगा था, वो भी दिखा दिया और टिकट के पैसे नहीं लिए।
-राजकुमारी
वर्जन