प्यार में तोड़ी मजहब की दीवार: 1000 KM से ज्यादा का सफर तय कर रामपुर पहुंची अलीशा, जोगेंद्र के लिए बनी अदिति
विहिप धर्म प्रसार प्रमुख शाखा के जिला प्रमुख अविनाश पटेल ने बताया कि युवक और युवती दोनों ही बालिग हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस युवती की तलाश में यहां आई थी, लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। अब दोनों का विवाह करा दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक पर हुई दोस्ती ने धर्म की दीवार को भी तोड़ दिया। छत्तीसगढ़ की अलीशा ने हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर रामपुर पहुंचकर प्रेमी जोगेंद्र के साथ प्रेम विवाह किया और फिर वह अलीशा से अदिति बन गई।
हिंदू संगठनों ने लड़की को जाने से रोका
युवती के परिजन छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ उसे लेने भी आए, लेकिन हिंदू संगठन ने उसे ले जाने नहीं दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल की और युवती के बालिग होने व उसकी मर्जी के अनुसार प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी।
हजारों किलोमीटर से आई रामपुर
मामला दो प्रदेशों के साथ ही दो धर्मों के बीच का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सैनी नगर बस्ती निवासी 21 वर्षीय जोगेंद्र सैनी की मुलाकात फेसबुक के जरिए रामपुर से हजारों किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के थाना खुर्शीपार भिलाई निवासी अलीशा खातून से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।
अलीशा के परिवार वालों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। पुलिस के मुताबिक, 10 मई को अलीशा अपना घर छोड़कर प्रेमी के पास आ गई। उसके गायब होने पर परिजनों ने थाना खुर्शीपार भिलाई में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। छत्तीसगढ़ पुलिस उसे तलाश करते हुए 25 जून को रामपुर पहुंची थी।
मां और भाई आए थे वापस ले जाने
थाना खुर्शीपार के एएसआई सुरेंद्र सिंह राजपूत के साथ युवती की मां परवीन बेगम और भाई मोहम्मद समीर भी यहां आए थे। छत्तीसगढ़ पुलिस युवक और उसके परिजन को लेकर पुलिस अधीक्षक दफ्तर पहुंचे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज होने और उसकी बरामदगी की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। साथ ही युवती को साथ ले जाने की अनुमति मांगी।
शिव मंदिर में कर चुके विवाह
मामले की भनक हिंदू संगठन को लग गई। हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी वहां आ गए। युवती के बालिग होने और मर्जी से युवक के साथ रहने की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने युवती के बालिग होने की पुष्टि की और उसके बयान दर्ज किए। दो दिन पहले पंजाबनगर के शिव मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया।
युवती ने घरवालों के साथ जाने से किया इनकार
विहिप धर्म प्रसार प्रमुख शाखा के जिला प्रमुख अविनाश पटेल ने बताया कि युवक और युवती दोनों ही बालिग हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस युवती की तलाश में यहां आई थी, लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। अब दोनों का विवाह करा दिया गया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस आई थी। लड़की बालिग थी। लड़की जाने को राजी नहीं थी। इसलिए पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। लड़की की शादी होने की भी जानकारी सामने आई है। -पंकज पंत, सीओ सिटी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.