{"_id":"6af218536ca6f52ba2094424","slug":"travel-will-be-easier-on-bhai-dooj-state-transport-buses-will-be-available-on-all-routes-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-187571-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भैयादूज पर आसान होगा सफर, हर मार्ग पर मिलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भैयादूज पर आसान होगा सफर, हर मार्ग पर मिलेगी रोडवेज बस
Tue, 10 Nov 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। भैयादूज पर भाइयों को बहनों के घर पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। परिवहन निगम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। दिवाली से पहले जो बसें संचालित की जा रही थीं, उन्हें लगातार ऐसे ही चलाया जाएगा। निगम के चार डिपो की 330 बसें अतिरिक्त फेरे के साथ संचालित होंगी।
परिवहन निगम त्योहार के लिए 700 से अधिक बसों का संचालन कर रहा है। इनमें से 330 बसें ऐसी हैं, जो अतिरिक्त फेरे के साथ चल रही है। दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर 65, दिल्ली-देहरादून 50, सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर-हरिद्वार मार्ग पर 40-40 बसों को लगाया गया है। इनके अलावा हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर 20, सहारनपुर-आगरा 20 और दिल्ली-लोनी मोड-सहारनपुर मार्ग पर 35 बसों को लगाया गया है। भैयादूज पर इस मार्ग की बसें बागपत और शामली को कवर करेगी। मुजफ्फरनगर-शामली-लोनी मोड-दिल्ली मार्ग पर भी निगम की ओर से 10 बसें अतिरिक्त फेरे के साथ चलाई जा रही है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहारों में कर्मचारियों के अवकाश रद हैं, जिससे यात्रियों की बेहतर सुविधा में मिल सके।
-- -- -- -- --
-- स्पेशल ट्रेनें वेटिंग से दिला रही निजात
त्योहारों में रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। सहारनपुर से गुजरने वाली 19 स्पेशल ट्रेनें हैं। यह ट्रेनें पंजाब, हरियाणा से चलकर वाया सहारनपुर होकर लखनऊ, वाराणसी, बिहार, वेस्ट बंगाल जाती हैं। नियमित ट्रेनों में वेटिंग की भरमार है। स्पेशल ट्रेनें लंबी वेटिंग से निजात दिला रही हैं। हालांकि, यह ट्रेनें यात्रियों को घंटों इंतजार करा रही हैं। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।