फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election Result 2022: Dharam Singh Saini 20-year-old invincible fort collapsed, lost Nakud seat by little margin

UP Election Result 2022: धर्म सिंह सैनी का 20 साल का अजेय किला ढहा, नकुड सीट पर मामूली अंतर से हारे सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री, पढ़ें किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

Sat, 12 Mar 2022 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Mar 2022 12:10 PM IST
सार

डॉ. धर्म सिंह सैनी से बातचीत के दौरान अपनी हार को स्वीकार किया। हालांकि उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी की बात को नकार दिया।
 

विज्ञापन
UP Election Result 2022: Dharam Singh Saini 20-year-old invincible fort collapsed, lost Nakud seat by little margin
डॉ. धर्म सिंह सैनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर नकुड़ विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी सबसे कम 315 मतों के अंतर से हारे हैं। इस हार से उनका 20 साल का अजेय किला ढह गया है। वो इस सीट पर लगातार चार बार विधायक बने। अपनी हार के बाद धर्मसिंह सैनी ने हार का ठीकरा बिरादरी के लोगों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि बिरादरी का वोट बंटा है। सैनी समाज गलतफहमी का शिकार हो गया। यदि बिरादरी का पूरा वोट मिलता तो जीत निश्चित थी। बिरादरी ने क्यों नहीं पूरा समर्थन दिया, इस पर मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन


महानगर के जिला अस्पताल रोड स्थित आवास पर डॉ. धर्म सिंह सैनी से बातचीत के दौरान अपनी हार को स्वीकार किया। धर्म सिंह ने कहा, हां यह सही है कि बिरादरी का पूरा वोट उन्हें नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी की बात को नकार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। वो अब भी जनता के बीच रह कर उनके हर सुख दुख में शामिल रहेंगेे। खास बात यह है कि जितने वोटों से धर्मसिंह सैनी चुनाव हारे हैं उसका दोगुना 710 वोट नोटा में पड़े हैं। नकुड़ सीट पर पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी मात्र 315 वोटों से हारे हैं। उन्हें 103799 वोट और विधायक बने भाजपा के मुकेश चौधरी को 104114 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना गौतम के बिगड़े बोल- मोदी, योगी गुंडों की तरह, मैं भी बनूंगी गुंडी

 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
 बोले धर्म सिंह, झंडा उठाने वाले को ही डंडा आने वाला है

सहारनपुर पूर्व मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डाक्टर सैनी ने अपनी हार का ठीकरा अपनी ही बिरादरी के सिर फोड़ रहे हैं।

इस वीडियो में डॉ. धर्मसिंह सैनी कार्यकर्ताओं के बीच कह रहे हैं कि उनकी हार की जिम्मेदार उनकी ही बिरादरी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बिरादरी चाहती तो यह हार जीत में बदल जाती, लेकिन उनकी बिरादरी के कुछ लोग राष्ट्रवादी झंडा उठाकर अटल, आडवाणी बने हैं और अब उन्हीं को डंडा आने वाला है।

सैनी समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा : जसवंत
उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि सैनी समाज राष्ट्रवादी सोच के साथ भाजपा के साथ है। गत चुनाव में सैनी समाज के वोटरों की धर्म सिंह सैनी की जीत में अहम भूमिका रही थी। इस बार भाजपा छोड़ कर उन्हें अपने वजूद का पता चल गया है। इस चुनाव में भी सैनी समाज भाजपा के प्रति पूरी तरह से समर्थित रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed