Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drivers fled with tractors and trolleys loaded with soil in front of the administration team.

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन की टीम के सामने से मिट्टी लदे ट्रैक्टर, ट्राॅली लेकर भागे चालक

Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Drivers fled with tractors and trolleys loaded with soil in front of the administration team.
अबैध रूप से मिट्टी खनन करने की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार
धनघटा। क्षेत्र के बलौरी गांव के समीप अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश लगाने पहुंचे तहसील प्रशासन की टीम को शुक्रवार को खनन करने वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। तहसीलदार रामजी की मौजूदगी में न सिर्फ खनन में लगे कर्मियों ने उनसे तीखी नोकझोंक की, बल्कि पुलिस मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तहसील प्रशासन को सूचना मिली थी कि बेलौरी गांव के पास जेसीबी लगाकर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना पर तहसीलदार रामजी अपनी टीम और होम गार्ड्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एक जेसीबी और मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली खनन कार्य में लगी मिली।
विज्ञापन

तहसीलदार ने जब कार्रवाई शुरू की तो जेसीबी और ट्रैक्टर ऑपरेटर उनसे भिड़ गए और काफी देर तक कहासुनी होती रही। इसी बीच ट्रैक्टर चालक मिट्टी लदी ट्राली लेकर तेजी से भाग निकला। वहां मौजूद होमगार्ड ने साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार कम नहीं की और वाहन लेकर भाग गया। तहसीलदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed