{"_id":"6a875bdee2bfd36a9005348d","slug":"a-young-woman-riding-a-scooter-narrowly-escaped-being-hit-by-a-truck-the-driver-is-in-custody-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-182227-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रक के नीचे आकर बाल-बाल बची स्कूटी सवार युवती, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रक के नीचे आकर बाल-बाल बची स्कूटी सवार युवती, चालक हिरासत में
Fri, 21 Aug 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी। संवाद
जलालाबाद। मुख्य चौराहे पर बृहस्पतिवार को दोपहर स्कूटी से मंडी परिसर के डाकघर जा रहीं अल्हागंज क्षेत्र के गांव चिलौआ निवासी कुंवर पाल की पुत्री कंचन एक दस टायरा ट्रक के नीचे आ गई। वह स्कूटी समेत ट्रक के दोनों पहियों के बीच फंस गईं, लेकिन बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
कंचन गांव बरुआ पेहना स्थित डाकघर में शाखा डाकपाल हैं। उन्होंने बताया कि वह ऑफिस के कुछ कागजात देने मंडी के डाकघर जा रही थीं। दोपहर करीब ढाई बजे बरेली हाईवे के मुख्य चौराहे पर आगे कार होने से एक ट्रक रुका हुआ था। उन्होंने दोनों वाहनों के बीच से स्कूटी निकालने का प्रयास किया।
इसी दौरान चालक ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया और वह स्कूटी समेत उसी के नीचे फंस गईं। मौके पर मौजूद लोगों के चिल्लाने पर चालक ने ब्रेक लगाए। एक पैर में मामूली खरोंच लगने के अलावा कंचन को कोई चोट नहीं आई। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद