{"_id":"6aa910557b2ea3b72009dffe","slug":"bike-rider-killed-in-accident-on-lucknow-delhi-highway-hit-by-unknown-vehicle-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Tue, 15 Sep 2026 03:01 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:01 PM IST
सार
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार शाम हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुनील कुमार (40) की मौत हो गई। वह गाजियाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुनील कुमार (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील हरदोई जिले के सदना गांव के निवासी थे। वह गाजियाबाद में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
हादसा नगरिया चौकी क्षेत्र में स्वागत ढाबे के पास हुआ। सुनील सोमवार शाम करीब 7:30 बजे गाजियाबाद के लिए बाइक से निकले थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रितु और उनके तीन पुत्रों रमन, सोनू, सानू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पुलिस जांच जारी
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन