{"_id":"6aa9aa1dd929eee365016714","slug":"bus-routes-diverted-due-to-hume-pipe-installation-near-the-womens-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184715-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला थाने के पास ह्यूम पाइप डालने से बसों का बदला रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला थाने के पास ह्यूम पाइप डालने से बसों का बदला रूट
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। महिला थाने के पास ह्यूम पाइप डालने का काम तेजी पकड़ने से मंगलवार को बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इसके चलते परिवहन निगम ने पुवायां और पीलीभीत जाने वाली बसों के रूट में बदलाव किया। इन बसों को इमली रोड होते हुए रामनगर के पास से गुजारा गया।
महिला थाने के आगे मेडिकल स्टोर के सामने पाइप डालने के लिए सोमवार रात से सड़क की खोदाई शुरू कराई गई थी। तेज बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ, लेकिन मंगलवार सुबह दोबारा खोदाई कर पाइप डालने का कार्य शुरू किया गया। सुरक्षा के लिए चौराहे पर बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया।
इस दौरान केवल बाइक सवारों को आवागमन की अनुमति दी गई। इस मार्ग से रोडवेज बस अड्डे से पीलीभीत, पुवायां, मैलानी और खुटार समेत अन्य स्थानों के लिए बड़ी संख्या में बसों का संचालन होता है। रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। रास्ता बंद होने पर बसों के साथ अन्य बड़े वाहनों इमली रोड से गुजारा गया।
विज्ञापन
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि रूट परिवर्तन के कारण पुवायां मार्ग की कुछ बसों का संचालन वर्कशॉप से किया जा रहा है। बाकी बसों को बस अड्डे से इमली रोड होते हुए गुजारा जा रहा है। काम पूरा होने तक यातायात इसी व्यवस्था के अनुसार संचालित किया जाएगा।