{"_id":"6aa913df07cb9c0ef20d39ea","slug":"car-dragged-the-biker-for-half-a-kilometer-man-injured-in-shahjahanpur-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में फंसी बाइक, आधा किमी तक घसीट ले गया चालक, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में फंसी बाइक, आधा किमी तक घसीट ले गया चालक, युवक गंभीर घायल
Tue, 15 Sep 2026 03:16 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:16 PM IST
सार
सिंधौली में मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कार में फंसकर करीब आधा किलोमीटर तक घिसटती रही। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कार के नीचे फंसी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के सिंधौली कस्बे में स्टेट बैंक के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार कार से बाइक सवार युवक के टक्कर लग गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई थी और चालक करीब आधा किलोमीटर तक बाइक को घसीटता हुआ खन्नौत नदी पुल तक ले गया। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्राम राखिया बुजुर्ग निवासी सुमित तिवारी (19) पुत्र प्रदीप तिवारी बाइक से किराने की दुकान पर जा रहे थे। स्टेट बैंक के पास पहुंचते ही पुवायां की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर लग गई। बाइक वाहन में फंसने के कारण चालक उसे घसीटता हुआ पुल तक ले गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली: डेढ़ साल नहीं ली सुध, पुलिस अफसरों का नाम लिया तो डेढ़ दिन में गुर्गे गिरफ्तार, गुलाटी अब तक फरार
विज्ञापन
लोगों के जुटने पर चालक रोककर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमित को सीएचसी सिंधौली पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।