{"_id":"6aa9a771cf79473bd602ea56","slug":"death-of-one-year-old-girl-allegation-of-administering-wrong-medicine-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184752-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक साल की बच्ची की मौत, गलत दवा देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक साल की बच्ची की मौत, गलत दवा देने का आरोप
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला नजरपुर निवासी एक वर्षीय आयत की मौत हो गई। परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाया है।
मृतका के बाबा भूरे ने बताया कि उनकी पोती आयत को 12 सितंबर को बुखार आया था। इसके बाद पोती को एक क्लीनिक पर ले गए। झोलाछाप ने ड्रिप लगाई। इसके एवज में 1600 रुपये लिए। पौत्री की हालत में सुधार नहीं हुआ। उसके बाद दूसरी क्लीनिक पर भी ले गए। मंगलवार सुबह बच्ची की मौत हो गई।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पुलिस बच्ची के शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। सीएचसी प्रभारी ओमेंद्र राठौर ने बताया कि क्लीनिक में गलत दवा दिए जाने से बच्ची की मौत होने के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद