{"_id":"6adbab66677e77edc1064ec4","slug":"down-line-trains-made-passengers-wait-for-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188244-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डाउन लाइन की ट्रेनों ने यात्रियों को कराया घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डाउन लाइन की ट्रेनों ने यात्रियों को कराया घंटों इंतजार
Sat, 24 Oct 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। डाउन लाइन की ट्रेनों ने शुक्रवार को यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और उन्हें रास्ते में रोकना पड़ा।
शुक्रवार को कोलकाता एक्सप्रेस तय समय से नहीं आई। दोपहर 1:15 बजे के निर्धारित समय के बजाय 2:24 बजे शाहजहांपुर पहुंची। वहीं, अवध-असम एक्सप्रेस को दोपहर 1:28 बजे आना था, लेकिन यह ट्रेन शाम 4:52 बजे पहुंची। इसके चलते यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
इसी तरह अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन भी निर्धारित समय से काफी देरी से आई। यह ट्रेन दोपहर 1:58 बजे के बजाय शाम 7:55 बजे शाहजहांपुर पहुंची। वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शाम 5:53 बजे के निर्धारित समय के स्थान पर रात 7:54 बजे आई। ट्रेनों की देरी के कारण स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई यात्री प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। अचानक हुई देरी के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी विलंब हुआ। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि ब्लॉक के चलते ट्रेनें देरी से आई हैं।