पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Faults strike amidst scorching heat; power cuts leave people in distress.

Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में फॉल्ट की मार, बिजली कटौती से लोग बेहाल

Mon, 29 Jun 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Faults strike amidst scorching heat; power cuts leave people in distress.
बिजली की लाइन को सही करते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के बीच बढ़े बिजली लोड ने जिले की विद्युत व्यवस्था को बदहाल कर दिया है। शनिवार की रात और रविवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तकनीकी फॉल्ट और ओवरलोडिंग के कारण कई उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं बंच केबल में आग लगी, कहीं एलटी लाइन का तार टूट गया। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे निगोही रोड उपकेंद्र के पंचपीर फीडर स्थित मधुवन कॉलोनी में बंच केबल में आग लग गई। इसके चलते फीडर बंद करना पड़ा। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। साढ़े आठ बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

निगोही उपकेंद्र के राघोपुर सिकंदरपुर में दोपहर 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही। शिकायतों के बाद अधीक्षण अभियंता (एसई) के हस्तक्षेप पर रात करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। हथौड़ा उपकेंद्र क्षेत्र में ऊषा नर्सिंग होम के पास रात साढ़े आठ बजे एलटी लाइन का तार टूटने से बिजली बाधित रही। करीब एक घंटे बाद मरम्मत कर आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के बक्सरिया मोहल्ले में शाम सात बजे बिजली गुल हो गई। उसे सही करने में कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। नौ बजे बिजली आने से राहत मिली। इसके बाद रात 10 बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की लाइन में फॉल्ट आने से सिंजई, चौक, कनौजिया अस्पताल और कच्चा कटरा सहित कई इलाकों की आपूर्ति बाधित हो गई।
करीब साढ़े 11 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। लगातार हो रहे फॉल्ट और बार-बार बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित रहा। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और कारोबार भी प्रभावित हुए। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से ओवरलोडिंग की समस्या का स्थायी समाधान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। बिजली की मांग बढ़ने से लोड बढ़ने से फॉल्ट आ रहे हैं।
---------
नभीची फीडर पर टू फेज होने से बिजली ठप
देवकली। बंडा विद्युत उपकेंद्र के नभीची फीडर पर लाइन टू-फेज होने से शनिवार शाम सात बजे से रात 11 बजे तक बिजली ठप रही। इसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद

--------------
आठ घंटे तक बंद रही बरतारा फीडर से बिजली
अटसलिया उपकेंद्र के बरतारा फीडर पर रविवार को जर्जर लाइन बदलने का कार्य किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे शट डाउन लेकर कार्य कराया गया। इसके बाद कार्य शुरू किया। जिसके चलते फीडर के 30 गांवाें की आपूर्ति बाधित रही। शाम सात बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed