पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health fairs saw a large number of people falling ill due to the heat.

Shahjahanpur News: आरोग्य मेलों में गर्मी से बीमार हुए लोगों की रही भरमार

Mon, 29 Jun 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Health fairs saw a large number of people falling ill due to the heat.
शाहजहांपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगाए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों ने बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कराया। जांच में ज्यादातर लोग पेट दर्द, डायरिया, बुखार आदि मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

तिलहर। पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को डाक्टरों ने परीक्षण कर दवाएं देने के साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति सचेत किया। राजनपुर पीएचसी में प्रभारी डॉ. अभिषेक जौहरी ने 55 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। रमापुर पीएचसी में फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने भी लगभग 50 मरीजों को दवाएं सुलभ कराईं। कुंवरगंज पीएचसी में डॉ. अनुराग गुप्ता ने भी 25 मरीजों दवाएं दीं।
विज्ञापन

निगोही। परसौना खलीलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने सुबह से दोपहर बाद तक 103 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि 12 लोगों की मलेरिया जांच भी कराई गई, लेकिन किसी भी मरीज में मलेरिया के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सीएमओ ने किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। सीएमओ ने मरीज देखे। उन्होंने कर्मियाें को निर्धारित यूनिफॉर्म में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed