फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspection of sweet shops conducted; samples of *chhena*-based sweets collected.

Shahjahanpur News: मिठाई की दुकानों का निरीक्षण, छेने की मिठाई का नमूना लिया

Sat, 31 Oct 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Inspection of sweet shops conducted; samples of *chhena*-based sweets collected.
शाहजहांपुर। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को अल्हागंज चौराहा स्थित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान छेने की मिठाई का एक नमूना लिया गया। दो दुकानों में सफाई में कमी मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, डॉ. विवेक वर्मा और मानवेंद्र कुमार ने बाबा नीम करौली स्वीट हाउस, श्याम स्वीट हाउस, द्विवेदी स्वीट हाउस और स्ट्रीट फूड वेंडर्स का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि टीम ने दुकानदारों को मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट अंकित करने और खाद्य रंगों का निर्धारित मात्रा में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। बाबा नीम करौली स्वीट हाउस से छेने की मिठाई का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्याम स्वीट हाउस और द्विवेदी स्वीट हाउस में साफ-सफाई में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed