पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pulse Polio campaign launched; vaccine administered at 1,976 booths.

Shahjahanpur News: पल्स पोलियो अभियान का अगाज, 1976 बूथों पर पिलाई गई दवा

Mon, 29 Jun 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign launched; vaccine administered at 1,976 booths.
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा। स्रोत: स
शाहजहांपुर। पल्स पोलियो अभियान का रविवार से आगाज हो गया। सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में पल्स पोलियो बूथ का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों को दवा भी पिलाई।
विज्ञापन

करीब एक साल बाद रविवार को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 1976 बूथ बनाए गए। आशा वर्कर घर-घर जाकर बच्चों को बूथ तक लेकर आईं और दवा पिलाई। सीएमओ ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देश है, लेकिन पड़ोसी देशों में अब भी पोलियो वायरस मौजूद है।
विज्ञापन

ऐसे में पोलियो से पूर्ण रूप से सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को समय-समय पर पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में बूथ दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 29 जून से तीन जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की 1,150 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. घनश्याम, डॉ. आकांक्षा यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

----------------
पोलियो बूथ का चेयरमैन ने फीता काटकर किया शुभारंभ

कलान। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पोलियो बूथ का रविवार को नगर पंचायत के चेयरमैन हर नारायण गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएचसी के प्रभारी डॉ. आर्येंद्र सिंह, डाॅ. दिनेश प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट गोपाल कृष्ण, एएनएम अनुपम त्रिपाठी, सौदान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed