पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The unidentified young woman has been identified, but questions surrounding her death have become complicated.

Shahjahanpur News: अज्ञात युवती की शिनाख्त तो हो गई, मगर उलझ गए मौत को लेकर सवाल

Mon, 29 Jun 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The unidentified young woman has been identified, but questions surrounding her death have become complicated.
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गंधरपुर गांव में शनिवार दोपहर खेत में मिले युवती के शव की पहचान कोरोकुइयां चौकी के नगलावलेटू गांव निवासी रेखा (19) के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। जिससे मौत को लेकर कई सवाल उलझ गए हैं। उसका शव खेत में कैसा पहुंचा, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे थाना सिंधौली क्षेत्र के गंधरपुर गांव में एक युवती का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। उसके गले पर दुपट्टा कसा हुआ था। इससे माना जा रहा था कि युवती की हत्या कर उसका शव खेत पर फेंका गया है। रविवार की सुबह से सिंधौली थाना प्रभारी रविंद्र सिंह टीम के साथ युवती की पहचान कराने में जुट गए।
विज्ञापन

इस बीच तलाशी में आधार कार्ड मिला। इसके बाद पुलिस मृतका के घर पहुंच गई। पुलिस ने मोबाइल में मृतका का फोटो पिता अवधेश, मां नन्ही को दिखाए। पहले उन्होंने शव की पहचान की, थोड़ी देर बाद पहचान से इन्कार कर दिया। इसे लेकर पुलिस का शक गहरा गया। इस बीच आई बड़ी बहन नीलम ने फोटो देखकर शव को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मृतका के परिवार के लोगों को थाने ले आई। पूछताछ में मृतका के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 20 जून को किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई थी। समाज में बदनामी के डर से किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस को जानकारियां मिलीं हैं कि युवती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सालभर पहले वह युवक के साथ चली गई, लेकिन बाद में वापस आ गई।
शुक्रवार की शाम को धान की रोपाई करके लौटी युवती फोन पर युवक से बात कर रही थी। इसे लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। इसके बाद मृतका के पिता और भाई शव को उतारकर बाइक से पांच किलोमीटर दूर खेत में डाल आए थे। वहीं युवती की मौत की जानकारी होने पर युवक और उसके परिजन घर छोड़कर चले गए हैं।
--
घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर है मृतका का घर
मृतका का घर नगलावलेटू और घटनास्थल गंधरपुर दोनों सिंधौली की कोरोकुइयां चौकी क्षेत्र में हैं। घटनास्थल और मृतका के गांव की दूरी करीब पांच किलोमीटर है।
--
पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी मृतका
मृतका तीन भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी बहन की कुछ दिन बाद शादी है। परिवार के लोग कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। एसओजी समेत पुलिस की तीनों टीमों ने घटना के खुलासे के लिए देर रात तक गांव में डेरा डाले रखा।

--
परिजनों के सुपुर्द किया शव, आज होगा अंतिम संस्कार
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार होगा।
--
युवती की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

-सौरभ दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed