फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders break QR code sound boxes to protest against MDR on UPI payments in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: यूपीआई भुगतान पर एमडीआर का विरोध, व्यापारियों ने तोड़े क्यूआर कोड साउंड बॉक्स

Mon, 21 Sep 2026 03:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 21 Sep 2026 03:30 PM IST
सार

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सोमवार को दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर का विरोध किया। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एमडीआर वापस लेने की मांग की। विरोध जताते हुए व्यापारियों ने यूपीआई के क्यूआर कोड साउंड बॉक्स तोड़े।

विज्ञापन
Traders break QR code sound boxes to protest against MDR on UPI payments in Shahjahanpur
व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में दो हजार रुपये से अधिक के मर्चेंट यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि व्यापार पर पहले से ही विभिन्न करों और शुल्क का बोझ है। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से कारोबार पर और भार पड़ेगा।
विज्ञापन




व्यापारियों ने स्पीकर के साथ कलक्ट्रेट में यूपीआई के क्यूआर कोड साउंड बॉक्स तोड़कर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि यदि दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर एमडीआर लागू किया गया तो वे इस राशि से अधिक का भुगतान यूपीआई के माध्यम से लेना बंद करने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन 
प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका चौधरी को सौंपा। इसमें एमडीआर वापस लेने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि वे आरटीजीएस, एटीएम लेनदेन और जीएसटी समेत विभिन्न करों और शुल्कों का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क का प्रावधान व्यापारियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है।

प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ, अजय मोहन शुक्ला, अनीश खान, शकील अहमद, जितेंद्र नाथ शुक्ला, ओम बाबू, अनवार खां, ध्रुव सक्सेना, सर्वेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed