Shahjahanpur News: घरों में घुसा पानी...राहत शिविर को बनाया आशियाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद खन्नौत का जलस्तर तेजी से बढ़ा। लोधीपुर, ख्वाजा फिरोज और छोटी बिसरात में पानी घरों तक पहुंच गया। लोधीपुर में बाढ़ में फंसे परिवारों को निकालने के लिए एनडीआरएफ ने मोटरबोट से रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद सभी को एनटीआई स्कूल के शरणालय में पहुंचाया गया।
प्रशासन के अनुसार यहां करीब 60 लोग रह रहे हैं। शरणालय में प्रभावित परिवारों के लिए टेंट और बेड लगाए गए हैं। प्रशासन की ओर से भोजन और पेयजल की व्यवस्था की गई है। लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया है। चिकित्सक प्रभावितों की जांच कर उन्हें दवाएं दे रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद रूपेश वर्मा अन्नू ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की। प्रशासन की टीमें लगातार जलस्तर पर नजर रख रही हैं।
हनुमतधाम पर श्रद्धालुओं ने दूर से किए दर्शन
बाढ़ के पानी ने हनुमतधाम को चारों ओर से घेर लिया है। मंदिर तक जाने वाली सीढ़ियों के ऊपर पानी पहुंचने और परिसर में पानी बहने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से गेट बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन उन्हें दूर से ही दर्शन कर लौटना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर हनुमतधाम के आसपास पुलिस तैनात की गई है। एनडीआरएफ की टीम भी लगातार निगरानी कर रही है।
गर्रा का जलस्तर बढ़ा, बस्तियों पर नजर
गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सोमवार शाम की अपेक्षा मंगलवार सुबह जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से 1.10 मीटर नीचे है। ककरा क्षेत्र में नदी का बहाव बढ़ने से बस्ती तक पानी पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। अब्दुल्लागंज में खेतों तक पानी पहुंच चुका है, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं। अजीजगंज से रिंग रोड जाने वाली सड़क पर स्थित एनिमल बर्थ सेंटर में भी पानी भर गया है। इसके बावजूद स्टाफ मौजूद है और कुत्तों की नसबंदी व इलाज का काम जारी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में भरा पानी नालों के माध्यम से निकल गया है। प्रशासन के अनुसार खन्नौत नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज पांच सेंटीमीटर नीचे है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखी गई है।
कपड़े सिलने का कारखाना चलाते हैं। कारखाने में पानी अंदर घुसने वाला है। तीन दिन से काम बंद हैं। पिछले दो वर्षों से मशीनें खराब हो रहीं थीं। मशीनों को छत पर पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं।
- नाजिर, लोधीपुर
खन्नौत नदी में पानी बढ़ने से तटीय क्षेत्रों के अधिकतर घरों में पानी पहुंच गया है। हमारे कारखाने में भी पानी घुसने वाला है। सामान हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
-हफीज खां, लोधीपुर
सोमवार को घर में पानी घुस गया। मोटरबोट की मदद से निकाला गया। शरणालय में बच्चों के लिए दूध, सुबह का नश्ता, दोपहर और शाम के खाने की व्यवस्था है।
- उमरा, एनटीआई, शरणालय
शरणालय में अच्छे बिस्तर लगाए गए हैं। बिजली नहीं होने पर जनरेटर चलाकर पंखा चलाया जाता है। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कैंप में डॉक्टर ने जांच करके दवा भी दी।
-बातूनी, एनटीआई शरणालय
खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है। शरणालयों पर लोगों के खाने-पीने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई है। लगातार जनपदस्तरीय अधिकारी बाढ़ की निगरानी कर रहे हैं। राजस्व विभाग और पुलिस की टीम संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय है।
- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व

हनुमत धाम में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने दोनों मुख्य

हनुमत धाम में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने दोनों मुख्य

हनुमत धाम में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने दोनों मुख्य

हनुमत धाम में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने दोनों मुख्य

हनुमत धाम में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने दोनों मुख्य

हनुमत धाम में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने दोनों मुख्य

हनुमत धाम में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने दोनों मुख्य