{"_id":"6a41763da4aa18d66500233a","slug":"young-mans-body-found-in-semi-naked-state-he-had-divorced-his-wife-15-days-ago-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-177457-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अर्धनग्न हालात में मिला युवक का शव, 15 दिन पहले पत्नी से हो गया था तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अर्धनग्न हालात में मिला युवक का शव, 15 दिन पहले पत्नी से हो गया था तलाक
विज्ञापन
जुनैद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/कांट। थाना रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी 25 वर्षीय जुनैद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह अर्धनग्न हालात में उनका शव थाना कांट क्षेत्र के गांव रमापुर स्थित शराब के ठेके के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के भाई तौहीद ने अनहोनी की आशंका जताई है।
तौहीद ने बताया कि भाई, पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर शीशा कंपनी में काम करते थे। पत्नी से हुए मनमुटाव के चलते भाई ने करीब 15 दिन पूर्व अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। भाई का करीब डेढ़ लाख रुपया पत्नी के पास था। उसी को लेने के लिए बृहस्पतिवार की शाम जुनैद यह कहते हुए घर निकले थे कि कांट के नवादा में अपने साढू के घर से रुपया लेते हुए उधर से ही दिल्ली चले जाएंगे।
रविवार की सुबह कांट पुलिस से भाई की मौत की सूचना मिली। मृतक के शरीर पर केवल पायजामा था। मोबाइल, बैग और जेब से रुपये नदारद थे।
सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते जुनैद का तलाक हो गया था। यह बात मृतक के भाई तौहीद ने बताई। मृतक नशे का आदी था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।