फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 more drivers' licences suspended for violating traffic rules

Shamli News: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 50 और चालकों के लाइसेंस निलंबित

Thu, 03 Sep 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
50 more drivers' licences suspended for violating traffic rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 और वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई की है। पिछले सप्ताह 51 लाइसेंस निलंबित किए जाने के बाद अब कुल 101 चालकों पर गाज गिरी है।
एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं। यह रिकॉर्ड लगातार बनाया जा रहा है। जिन चालकों के पांच या उससे अधिक बार चालान हुए हैं, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह 50 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने के सामने आए हैं।
विज्ञापन

तीन सवारी बैठाना और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना भी प्रमुख उल्लंघन रहे। तेज गति से वाहन चलाने और नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर भी कार्रवाई की गई है। सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित किए गए लाइसेंसों में अधिकतर मामले बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के हैं। इसके अलावा, तीन सवारी बैठाना और सीट बेल्ट न लगाना भी प्रमुख उल्लंघन रहे। तेज गति से वाहन चलाना भी कार्रवाई का एक बड़ा कारण बना। कुछ चालकों पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने के लिए भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed