{"_id":"620fdfe70428204af86d3a72","slug":"constable-suspended-for-negligence-in-evm-security-shamli-news-mrt5774725190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही का मामला: एक सिपाही और होमगार्ड-चालक निलंबित, जोनल मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही का मामला: एक सिपाही और होमगार्ड-चालक निलंबित, जोनल मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति
Sat, 05 Mar 2022 05:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 05:15 PM IST
सार
ईवीएम की सुरक्षा की लापरवाही के मामले में एक सिपाही और होमगार्ड व चालक को भी निलंबित किया गया है। वहीं इस मामले में जोनल मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। जानिए पूरा मामला क्या था।
विज्ञापन
डीएम जसजीत कौर और एसपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जिले में प्रथम चरण के मतदान के बाद रात में होटल के बाहर जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में रिजर्व ईवीएम रखी होने के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण में गाड़ी पर तैनात होमगार्ड व चालक को भी निलंबित करते हुए जोनल मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
जिले की तीनों विधानसभा पर दस फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान संपन्न होने के बाद कैराना में नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट एनपी सिंह की गाड़ी में एक होटल के बाहर ईवीएम रखी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो गाड़ी में रिजर्व ईवीएम पाई गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में एसपी सुकीर्ति माधव ने गाड़ी पर तैनात सिपाही सुभाष चौधरी की प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया गया। गाड़ी पर तैनात होमगार्ड अशोक कुमार को जिला कमांडेंट होमगार्डस की रिपोर्ट और ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक वाणिज्य कर सहारनपुर संभाग-ए की रिपोर्ट के आधार पर गाड़ी चालक दिनेश कुमार को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जोनल मजिस्ट्रेट सहायक आयुक्त वाणिज्य कर शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: खौफ के वो 10 घंटे: इधर से उधर दौड़ता रहा तेंदुआ, दहशत में हर तरफ मचती रही भगदड़, तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप