{"_id":"6add05bb4951e8e61401dccd","slug":"o-shyam-of-khatu-i-rely-solely-on-you-shamli-news-c-26-1-sal1002-176711-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा...
Sun, 25 Oct 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना में आयोजित खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव में बाबा का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करते श्रद्धा
झिंझाना। कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार शाम श्री खाटू श्याम भक्तों की ओर से छठे संकीर्तन महोत्सव में खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा... पर श्रद्धालु झूम उठे। चंडीगढ़ से आई भजन गायिका आरती खन्ना सहित अन्य गायकों ने बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया।
महोत्सव के लिए मैदान में सुंदर पंडाल सजाया गया। बाबा का भव्य सिंहासन सजाकर पटियाला निवासी कशिश पाहवा ने आकर्षक शृंगार किया। रात करीब आठ बजे कमेटी के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। दिल्ली के विशु म्यूजिकल ग्रुप ने मधुर धुनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भजन गायकों ने हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, तीन बाण धारी, बाबा लखदातार, राधे... राधे राधे... जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बाबा के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
मौके पर कमेटी सदस्य अनिल संगल, रजत गर्ग, विपिन गुप्ता, राजीव गोयल, वंश संगल, नीरज संगल, संदीप संगल, अरविंद बंसल, अजय बंसल, अभिनव गर्ग, आयुष गुप्ता और अर्पित संगल सहित क्षेत्र के गण्यमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।