Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Transaction of Rs 12 lakh from cyber fraud in student's bank accounts; FIR registered

Shamli News: छात्र के बैंक खातों में साइबर ठगी के 12 लाख रुपये का लेनदेन, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Nov 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Transaction of Rs 12 lakh from cyber fraud in student's bank accounts; FIR registered
शामली। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक छात्र से करीब 12 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। धोखेबाजों ने छात्र के जरूरी दस्तावेज लेकर उसके आठ बैंक खातों में अवैध लेनदेन किया। पीड़ित छात्र सोमदत्त कुमार की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमदत्त कुमार झिंझाना थानाक्षेत्र के हरसाना गांव का निवासी है। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमदत्त परिवार की आर्थिक मदद के लिए नौकरी तलाश रहा था। वर्ष 2025 में वह दिल्ली में काम की तलाश में गया था। वहां उसकी मुलाकात मेरठ के विशाल से हुई। विशाल ने साइमन हेल्थ केयर कंपनी के माध्यम से उसे अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उसने 15 दिन में दस्तावेज सत्यापन के बाद कंपनी का ऑफर लेटर देने का वादा किया। आरोप है कि विशाल ने नौकरी लगवाने के बहाने सोमदत्त के सभी जरूरी दस्तावेज, मार्कशीट, बैंक पासबुक, एटीएम, मोबाइल नंबर और सिम अपने पास रख लिए। इसके बाद सोमदत्त विश्वास करके अपने घर लौट आया।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को सोमदत्त को बैंक से एक ई-मेल मिला। बैंक पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके आठ अलग-अलग बैंक खातों में गलत तरीके से लेनदेन हुआ है। इन खातों को संबंधित बैंक द्वारा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। जांच-पड़ताल में सोमदत्त को जानकारी मिली कि उसके दस्तावेज आरोपी विशाल के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमदत्त ने आरोपी विशाल से संपर्क किया, लेकिन उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे विश्वास में लेकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह को प्रार्थना पत्र देने के बाद कार्रवाई की मांग की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि छात्र के बैंक खातों में करीब 12 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed